Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Arrival of pearl millet increases at Charkhi Dadri grain market; a one-kilometer-long queue of tractor-trolleys forms.
{"_id":"6ac0d105182836060001ad6c","slug":"video-arrival-of-pearl-millet-increases-at-charkhi-dadri-grain-market-a-one-kilometer-long-queue-of-tractor-trolleys-forms-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी अनाज मंडी में बाजरे की आवक बढ़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एक किमी लंबी कतार लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी अनाज मंडी में बाजरे की आवक बढ़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एक किमी लंबी कतार लगी
चरखी दादरी। अनाज मंडी में बाजरा खरीद शुरू होने के तीसरे दिन शनिवार को उपज बेचने पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। मंडी में अचानक बढ़ी आवक के चलते किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पास खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
किसानों का कहना है कि बाजरे की सरकारी खरीद सितंबर माह से ही शुरू कर दी जानी चाहिए, ताकि किसान खेतों से फसल निकालने के तुरंत बाद उसे मंडी में बिक्री के लिए ला सकें। खरीद में देरी होने के कारण एक साथ बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे मंडी में जाम जैसी स्थिति बन रही है। किसानों ने कहा कि यदि सरकारी खरीद समय पर शुरू हो तो मंडी में आवक भी चरणबद्ध तरीके से हो सकती है और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
किसानों ने प्रशासन से मांग की कि मंडी में खरीद प्रक्रिया को तेज किया जाए और किसानों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं, ताकि उन्हें गर्मी में परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही आगामी सीजन में सरकारी खरीद निर्धारित समय से शुरू करने की व्यवस्था की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।