{"_id":"69f1dcf68656523c950a9f3f","slug":"haryana-explosion-on-rajpura-shambhu-railway-track-one-dead-track-damaged-high-alert-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haryana: राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर धमाका: एक की मौत, ट्रैक क्षतिग्रस्त, हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर धमाका: एक की मौत, ट्रैक क्षतिग्रस्त, हाई अलर्ट
राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार देर रात जोरदार धमाका हुआ था। इस विस्फोट में एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। इसका शव क्षत-विक्षत हालत में पटरी के पास से बरामद हुआ है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि रेलवे ट्रैक कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर हाई अलर्ट जारी कर दिया था। जांच टीम के अनुसार, मौके से डेटोनेटर के टुकड़े मिले हैं। इससे किसी बड़ी आतंकी साजिश या आत्मघाती कोशिश की आशंका गहरा गई है। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान तरनतारन पंजाब के पंजवड़ गांव निवासी जगरूप सिंह उर्फ रूपा के रूप में हुई है जोकि मलेशिया घूमने जा चुका है। सूचना मिलते ही एनआईए, पंजाब पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि किसी अन्य विस्फोटक की संभावना को तलाशा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।