{"_id":"6abb688d18e0f6cca5072e52","slug":"ambala-dhulkot-building-accident-6-workers-killed-anil-vij-orders-strict-action-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला धूलकोट बिल्डिंग हादसा: 6 मजदूरों की मौत, अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला धूलकोट बिल्डिंग हादसा: 6 मजदूरों की मौत, अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:58 PM IST
Link Copied
अंबाला सिटी के धूलकोट इलाके में रविवार दोपहर तीन मंजिला इमारत गिरने से मलबे की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त इमारत में मजदूर काम कर रहे थे। मृतक और घायल मजदूर अंबाला, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। भारी मलबे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनडीआरएफ का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार देर रात करीब 2:30 बजे तक जारी रहा। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। सोमवार सुबह अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब मृतकों और घायलों के परिजन वहां पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलते ही अंबाला के सांसद वरुण चौधरी और अंबाला सिटी से कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने घायलों का हालचाल जाना और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। नेताओं ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।