{"_id":"6abb5822768be133480ecceb","slug":"haryana-senior-ias-officer-arun-kumar-gupta-to-retire-sep-30-did-not-receive-service-extension-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार गुप्ता को नहीं मिला सेवा विस्तार, 30 सितंबर को होंगे रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार गुप्ता को नहीं मिला सेवा विस्तार, 30 सितंबर को होंगे रिटायर
Tue, 29 Sep 2026 11:48 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:48 AM IST
सार
अरुण कुमार गुप्ता वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं। उनके सेवा विस्तार को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा थी। राज्य सरकार की ओर से एक साल के विस्तार का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था।
विज्ञापन
अरुण कुमार गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व वित्त सचिव और मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। गुप्ता के कार्यकाल को एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, लेकिन इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। ऐसे में अब वह निर्धारित तिथि पर सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
अरुण कुमार गुप्ता वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं। उनके सेवा विस्तार को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा थी। राज्य सरकार की ओर से एक साल के विस्तार का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। हालांकि, केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने के कारण अब उनकी सेवा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी जगह किसी नए अधिकारी की नियुक्ति की संभावना है। इससे मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के स्तर पर बदलाव का रास्ता भी खुल सकता है।