{"_id":"6ad8fbef7a41b1cf0a06d8bb","slug":"jjp-staged-a-protest-demanding-government-procurement-of-crops-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159009-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जजपा ने प्रदर्शन कर की फसलों की सरकारी खरीद की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जजपा ने प्रदर्शन कर की फसलों की सरकारी खरीद की मांग
Wed, 21 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर लघु सचिवालय के गेट पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धान और बाजरे की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने, अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी करने और एसआईआर के तहत वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की।
जजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धान एवं बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर सरकार के रवैये की निंदा की। उन्होंने कहा कि एमएसपी में की गई मामूली बढ़ोतरी से किसान संतुष्ट नहीं हैं। ज्ञापन में किसानों की उपज की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई ताकि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
जजपा ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत देश और प्रदेश में वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने का विरोध किया। पार्टी ने मांग की कि वैध मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की जाए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित रूप से मतदाता सूची से न हटाया जाए। साथ ही मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रखने की मांग की गई ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, राजबीर तालू, एडवोकेट अवतार सांगवान, ऋषिपाल फौगाट और देवेंद्र नकीपुर मौजूद रहे।