फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Maintain strong passwords and avoid opening suspicious links: SDM

मजबूत पासवर्ड रखें, संदिग्ध लिंक खोलने से बचें : एसडीएम

Wed, 21 Oct 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Maintain strong passwords and avoid opening suspicious links: SDM

विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम संदीप कुमार ने नागरिकों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मजबूत पासवर्ड रखने, उसे नियमित अंतराल पर बदलने और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतना जरूरी है।
एसडीएम ने सोशल नेटवर्किंग साइटों की गोपनीयता नीति पढ़ने, केवल परिचित लोगों से संपर्क रखने और फोटो, वीडियो व संवेदनशील जानकारी पोस्ट करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। अकाउंट हैक होने या चोरी की आशंका पर संबंधित वेबसाइट की सपोर्ट टीम को तुरंत सूचित करें। पुलिस विभाग के अनुसार, नेटवर्क सुरक्षा के लिए प्रमाणित ओपन सोर्स या लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करें। कंप्यूटर में एंटीवायरस सक्रिय रखें और सिस्टम को नियमित रूप से अपडेट करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि साइबर उत्पीड़न सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडनीय अपराध है। साइबर ठगी या उत्पीड़न का शिकार होने पर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



न करें ये गलतियां
अपना पासवर्ड माता-पिता या अभिभावक के अलावा किसी से साझा न करें। आयु, पता, फोन नंबर और स्कूल का नाम जैसी निजी जानकारी अनजान लोगों को न बताएं, क्योंकि इससे पहचान चोरी का खतरा रहता है। अकाउंट का इस्तेमाल करने के बाद लॉगआउट करें और अनजान लिंक, अटैचमेंट या संदिग्ध फाइलें न खोलें। ऐसी सामग्री या दस्तावेज भी पोस्ट न करें जिनसे दूसरों की भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed