{"_id":"6abe1cd2341d3cf3f805edf8","slug":"video-message-was-conveyed-in-bhiwani-to-give-up-single-use-plastic-and-use-jute-bags-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ जूट के थैलों का प्रयोग करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ जूट के थैलों का प्रयोग करने का दिया संदेश
सेवा संकल्प, सेवा सेतु अभियान के तहत नगर पालिका लोहारू की ओर से शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को छोड़ने और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता नगरपालिका प्रधान प्रदीप उर्फ बंटी तायल ने की। इस दौरान नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर सहित नगरपालिका की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए शहरवासियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान नगरपालिका टीम ने दुकानदारों, आम नागरिकों और राहगीरों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। लोगों से प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नहीं करने तथा बाजार में खरीदारी के लिए कपड़े अथवा जूट से बने थैलों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया। इस दौरान लोगों को जूट के थैले वितरित कर इनके नियमित प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।
नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और प्लास्टिक कचरे को खुले में न फेंकने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए केवल नगरपालिका के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।