Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Inspection of security arrangements at the Loharu court complex following the shooting incident at Hisar Court.
{"_id":"6a883593b159a02de104270c","slug":"video-inspection-of-security-arrangements-at-the-loharu-court-complex-following-the-shooting-incident-at-hisar-court-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार कोर्ट में गोली कांड के बाद लोहारू कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार कोर्ट में गोली कांड के बाद लोहारू कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
भिवानी। हिसार कोर्ट परिसर में हुई गोली की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर लोहारू में पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसपी संजीव गौड़ तथा लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहारू न्यायालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार, आने-जाने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा गार्डों की तैनाती सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में सामने आई कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द मुख्य गेट पर कैमरे लगवाने की बात कही, ताकि परिसर में आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। वहीं कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर आने-जाने वाले वाहनों की एंट्री सुनिश्चित करने के लिए टेंडर होल्डर को आवश्यक निर्देश देने की बात कही गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा गार्डों को भी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर स्थित मालखाने का भी निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा से संबंधित जो भी कमियां निरीक्षण के दौरान सामने आई हैं, उन्हें संबंधित विभागों एवं बार एसोसिएशन के सहयोग से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।