Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Farmers' woes increase in Bhiwani Mandi following light drizzle; pearl millet (bajra) left lying in the open.
{"_id":"6ad0752431d0e8f316022dba","slug":"video-farmers-woes-increase-in-bhiwani-mandi-following-light-drizzle-pearl-millet-bajra-left-lying-in-the-open-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी मंडी में हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी किसानों की मुश्किलें, खुले में पड़ा बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी मंडी में हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी किसानों की मुश्किलें, खुले में पड़ा बाजरा
नई अनाज मंडी में वीरवार सुबह आसमान में आफत के बादल छाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने भी मंडी का दौरा कर किसानों की फसल को मौसम से बचाव का निरीक्षण किया वहीं आढ़तियों व अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दी। हल्की बूंदाबांदी के दौरान आढ़तियों ने भी अधिकारी के दौरे को लेकर बाजरा की ढेरियों पर तिरपाल डाल दिए।
हालांकि मंडी में शेड के नीचे जगह नहीं होने की वजह से किसानों को खुले आसमान के नीचे ही बाजरा की फसल डालना पड़ रहा है। मंडी में करीब 55 हजार क्विंटल बाजरा खुले में पड़ा है। कई किसानों की ढेरियां तो सड़क तक आ चुकी हैं। रोजाना ही मंडी में आठ से दस हजार क्विंटल बाजरा की आवक बनी है। किसान शमशेर, दयानंद, कर्मबीर, सुदेश का कहना है कि मंडी में तीन दिन से बाजरा लेकर पड़े हैं, मगर प्राइवेट बोली में भी 2300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक का भाव नहीं मिल रहा है।
अगर बारिश में बाजरा भीगा तो फिर इसका दाम 2150 रुपये भी नहीं मिलेगा। मंडी में किसानों का बाजरा आढ़तियों की मेहरबानी पर है। जबकि 2900 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषणा करने के बावजूद भी सरकार बाजरा खरीद नहीं कर रही है। केवल 600 रुपये भावांतर भरपाई का भरोसा किसानों को मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।