Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
23-year-old man dies after drowning in a pond in Bahal; Ajit was the eldest son in his family.
{"_id":"6ad07547ebeaa39d0b0e5bbe","slug":"video-23-year-old-man-dies-after-drowning-in-a-pond-in-bahal-ajit-was-the-eldest-son-in-his-family-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहल में तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का बड़ा बेटा था अजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहल में तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का बड़ा बेटा था अजित
बहल में तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजित पुत्र मुकेश निवासी बहल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत तालाब में पैर फिसलने के कारण हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, अजित एक दिन पहले घर से बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन जोहड़ के पास उसकी चप्पलें मिलने पर मामले का पता चला। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश की गई। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी उगरसेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
मृतक अजित मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। वह अविवाहित था और परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और एक बहन हैं। उसके पिता मुकेश भी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने लोहारू के उपनागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी उगरसेन के अनुसार, मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।