{"_id":"6a992a32f057c16e070c8d8d","slug":"video-youth-jumps-into-mahavir-park-pond-in-ambala-divers-save-his-life-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में महावीर पार्क तालाब में युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में महावीर पार्क तालाब में युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत
शहर के ऐतिहासिक महावीर पार्क तालाब में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां परशुराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ऑटो चालक की मुस्तैदी और पुलिस-गोताखोरों की त्वरित कार्रवाई से युवक को तालाब से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, परशुराम कॉलोनी निवासी मनोहर (40) अग्रसेन चौक पर केले की रेहड़ी लगाता है। सुबह करीब 10:30 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी रेहड़ी छोड़कर गायब हो गया। परिजनों और आसपास के दुकानदारों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
इसी दौरान महावीर पार्क के पास शौच के लिए रुके एक ऑटो चालक ने मनोहर को तालाब की ओर बढ़ते देखा। ऑटो चालक ने उसे रोकने की कोशिश की और आवाज भी दी, लेकिन उसने एक न सुनी और देखते ही देखते तालाब में छलांग लगा दी।
ऑटो चालक ने बिना देर किए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मनोहर को पानी से बाहर निकाला।
अंबाला सिटी की तीन नंबर चौकी के प्रभारी हरदीप ने बताया कि पीड़ित की पहचान मनोहर के रूप में हुई है, जिसकी पत्नी का नाम किरण है। युवक को नागरिक अस्पताल में भेजा गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।