फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold and silver jewelry and cash stolen from two houses.

Ambala News: दो घरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी

Sun, 06 Sep 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 06 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelry and cash stolen from two houses.
अंबाला सिटी/नारायणगढ़। चोरों ने दो थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम दिया है। पहली घटना सिटी के डेहा कॉलोनी की है, जहां नगर निगम द्वारा सील किए गए एक बंद मकान के दरवाजे का शीशा तोड़कर चोर करीब 12 तोले चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी वारदात नारायणगढ़ के पंजलासा गांव में हुई, जहां दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों समेत 10 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-1
निगम ने सील किया था मकान
डेहा कॉलोनी के मकान नंबर 2752/2 निवासी बंटी ने पुलिस चौकी नंबर 4 में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उनका मकान नगर निगम द्वारा सील किया गया है और मुख्य दरवाजे पर निगम की सील लगी हुई है, जिस कारण वे परिवार सहित पास में ही किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब वे अपने मकान की जांच करने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के साइड वाला शीशा टूटा हुआ था। चोर रात के अंधेरे में अंदर दाखिल होकर अलमारी में रखे लगभग 12 तोले चांदी के जेवरात, जिनमें पैरों की पायल, हाथों के कंगन और बच्ची के कंगन शामिल हैं, चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

केस-2
रात को सो गया था परिवार
पंजलासा गांव निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 3 सितंबर की रात वे परिवार सहित खाना खाकर सो गए थे। सुबह 6:30 बजे जब वे उठे तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार, चोर रात के समय दीवार लांघकर घर के अंदर घुसे और चोरी की। चोरों ने अलमारी से 1 सोने का हार सेट (टॉप्स सहित), 2 लेडीज अंगूठी, 1 लॉकेट, 1 जेंट्स अंगूठी, 1 टीका व कोका, 1 जोड़ी सोने की बाली, 3 जोड़ी चांदी की झांजर, 1 चांदी की मेहंदी, 2 जोड़ी पैरों की चुटकी और 10,000 रुपये नकद उड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed