Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Minister Vij reveals: The British killed 135 soldiers in just 10 minutes at the Parade Ground.
{"_id":"6ae355560bde2436830b3540","slug":"video-minister-vij-reveals-the-british-killed-135-soldiers-in-just-10-minutes-at-the-parade-ground-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री विज का खुलासा, परेड ग्राउंड में 10 मिनट में 135 सैनिकों को अंग्रेजों ने उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री विज का खुलासा, परेड ग्राउंड में 10 मिनट में 135 सैनिकों को अंग्रेजों ने उतारा था मौत के घाट
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को कैंट के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में नया खुलासा किया। उन्होंने राष्ट्रीय अभिलेखागार के तथ्यों को सामने रखा। उन्होंने बताया कि अंबाला में सितंबर 1857 में अंबाला छावनी की 5वीं और 60वीं नेटिव इन्फैंट्री के सैनिकों को परेड ग्राउंड में बुलाया गया था। इस दौरान हुई एक घटना में महज 10 मिनट के भीतर यूरोपीय सैनिकों की गोलीबारी में 135 सैनिक शहीद हो गए थे, 33 को बंदी बनाया गया और 40 सैनिक भागने में सफल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने अपनी बंगाल आर्मी की 74 में से 54 रेजिमेंटों को भंग कर दिया था, जो इस बात का प्रमाण है कि अंबाला की इस घटना का इतिहास में कितना बड़ा योगदान था। उन्होंने कहा कि आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंबाला छावनी में निर्मित 1857 के भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही, हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को सरकारी खर्च पर यह ऐतिहासिक स्मारक दिखाने का बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत रोजाना लगभग 50 बसों से छात्रों को यहां लाया जाएगा।
------------
एशिया का सबसे बड़ा क्रांति को समर्पित स्मारक
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह 22 एकड़ में फैला एशिया का सबसे बड़ा और 1857 की क्रांति को समर्पित देश का पहला स्मारक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्मारक को अंबाला में बनाने का मुख्य आधार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. केसी यादव का शोध है, जिसके अनुसार 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से लगभग नौ घंटे पहले अंबाला छावनी से हो चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।