Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
weather in Delhi will remain pleasant for the next six days
{"_id":"6a524c9e3b7df3f64d01a056","slug":"video-weather-in-delhi-will-remain-pleasant-for-the-next-six-days-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अगले छह दिन सुहावना रहेगा मौसम, आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अगले छह दिन सुहावना रहेगा मौसम, आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में अगले छह दिन तक मौसम सुहावना और बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 जुलाई तक आसमान में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 12 जुलाई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 13 जुलाई को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ पश्चिमी हवाएं 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जुलाई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दोनों दिनों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक, तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। 16 और 17 जुलाई को भी बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान पश्चिमी हवाएं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
दिल्ली में मानसून की गति सुस्त पड़ गई है। शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन बादलों ने जमकर इंतजार कराया। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 89 और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।