{"_id":"6a51f2302d8d52a78f03cbab","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4489610-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती में आत्मानंद स्कूल के छात्र से मारपीट: सूनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती में आत्मानंद स्कूल के छात्र से मारपीट: सूनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों की तलाश में पुलिस
सक्ती जिले के अड़भार क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित रूप से अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच मे आरोपियों में अधिकांश नाबालिग होने की बात सामने आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र सुबह करीब 11 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में चार मोटरसाइकिलों पर सवार 8 से 9 युवकों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाकर शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास पहुंचाया। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि नाबालिग से मारपीट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में अधिकांश आरोपी नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं। घटना के पीछे की वजह और अन्य परिस्थितियां विवेचना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।