Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Two fraudsters arrested from Gujarat for allegedly promising 10% returns on investments in a share trading app
{"_id":"68e3c8c0453736d38c075296","slug":"video-two-fraudsters-arrested-from-gujarat-for-allegedly-promising-10-returns-on-investments-in-a-share-trading-app-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शेयर ट्रेडिंग एप में निवेश पर दस फीसदी रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी, दो जालसाज गुजरात से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर ट्रेडिंग एप में निवेश पर दस फीसदी रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी, दो जालसाज गुजरात से गिरफ्तार
बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप में निवेश पर पांच से दस फीसदी दैनिक रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी के दो आरोपी जालसाजों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक शख्स से 11.20 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबरकांठा, गुजरात निवासी जाबिर हुसैन और माज आरोदिया के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक पासबुक, दो डेबिट कार्ड और एक चेक बुक बरामद की है।बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 13 मई को नेशनल क्राइम पोर्टल के जरिये साइबर सेल को ठगी की शिकायत मिली। इसमें शिकायतकर्ता ने ब्लिंकएक्समैक्स नामक एक फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिये निवेश करने पर 11.20 लाख की ठगी होने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने उससे पहली बार फेसबुक ग्रुप के जरिये संपर्क किया था। जालसाजों ने निवेश पर पांच से 10 फीसदी रिटर्न का आश्वासन दिया। आरोपियों ने फर्जी लाभ स्क्रीनशॉट भी दिखाए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।