{"_id":"6b0a7263907dce40ea0da098","slug":"a-speeding-vehicle-hit-several-people-in-the-paharganj-area-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, राहगीर को मारी टक्कर, दो अन्य भी चपेट में आए; गाड़ी छोड़ फरार हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, राहगीर को मारी टक्कर, दो अन्य भी चपेट में आए; गाड़ी छोड़ फरार हुआ आरोपी
Sat, 28 Nov 2026 11:49 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:49 AM IST
सार
अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने स्थानीय पान-बीड़ी विक्रेता रमेश (40) को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि दो अन्य नाबालिगों को भी मामूली चोटें आई हैं। जांज में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद एक पान-बीड़ी विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दो अन्य नाबालिगों को भी मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय गाड़ी एक नाबालिग चला रहा था, जो दुर्घटना के बाद मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पहाड़गंज के आराम बाग इलाके में एक सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल अंबेडकर रोड पर टाइप-I क्वार्टर, ब्लॉक नंबर-50 के पास का है। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्थानीय पान-बीड़ी विक्रेता रमेश (40) को टक्कर मार दी है।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद घायल रमेश को उपचार के लिए नजदीकी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था। टक्कर मारने के बाद घबराया आरोपी चालक गाड़ी को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में दो अन्य नाबालिगों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस टीम इन दोनों नाबालिगों की पहचान, भूमिका और उनकी मौजूदा मेडिकल स्थिति पता लगा रही है।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल और जब्त की गई स्कॉर्पियो का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब गाड़ी के पंजीकरण नंबर के आधार पर इसके मालिक व फरार नाबालिग चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
