Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Students of council schools took educational tour of Amrit Udyan
{"_id":"69908a17523018a4e0053b4b","slug":"video-students-of-council-schools-took-educational-tour-of-amrit-udyan-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृत उद्यान का परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत उद्यान का परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण
राहुल तिवारी
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:13 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बिसरख ब्लॉक के कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के चयनित 100 विद्यार्थियों को अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, वैज्ञानिक सोच तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। बच्चों ने अमृत उद्यान में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों, फूलों, वृक्षों तथा जैव-विविधता को नज़दीक से देखा और उनके महत्व को समझा। शिक्षकों ने उन्हें पौधों की उपयोगिता, उनके संरक्षण तथा जीवन में पर्यावरण की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और कई नई जानकारियां प्राप्त कीं। खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख चंद्र भूषण प्रसाद ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बनाया गया, जिससे बच्चे प्रकृति से सीख सकें और अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक बनें। भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।