Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims first open fetal surgery in india 700 gram unborn baby

देश में पहली बार: एम्स डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में पल रहे बच्चे का किया ऑपरेशन; 12 बार फुटबॉल पर की प्रैक्टिस

Mon, 16 Nov 2026 09:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 09:33 PM IST
सार

एम्स के डॉक्टरों ने 12 नवंबर को 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की देश की पहली ओपन फीटल सर्जरी सफलतापूर्वक की। करीब छह घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया में आठ विभागों के 30 से अधिक विशेषज्ञ शामिल हुए। सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने फुटबॉल और 12 छोटे फीटल मॉडल पर अभ्यास किया। शिशु की रीढ़ की जन्मजात विकृति को गर्भ में ही ठीक किया गया।

विज्ञापन
aiims first open fetal surgery in india 700 gram unborn baby
एम्स डॉक्टरों की टीम जिन्होंने किया ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुटबॉल पर गर्भस्थ शिशु का मॉडल तैयार किया। सर्जरी की बारीकियों और चुनौतियों को समझने के लिए अलग-अलग 100-100 ग्राम के 12 फीटल मॉडल पर बार-बार अभ्यास किया। जब हर पहलू की तैयारी पूरी हो गई, तब 700 ग्राम के गर्भस्थ शिशु की जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एम्स के डॉक्टरों की उस ऐतिहासिक सर्जरी की तैयारी थी, जिसने देश में फीटल सर्जरी के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की है।

विज्ञापन
Trending Videos

25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की पहली ओपन फीटल सर्जरी
एम्स के विशेषज्ञों ने 12 नवंबर को दिल्ली की एक गर्भवती महिला के 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की पहली ओपन फीटल सर्जरी की। गर्भस्थ शिशु की रीढ़ में जन्मजात विकृति लुंबोसैक्रल मायलोमेनिंगोसील थी। करीब छह घंटे चली इस सर्जरी में आठ विभागों के 30 से अधिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि एम्स पिछले 14 वर्षों से इस तरह की सर्जरी के लिए उपयुक्त मरीज का इंतजार कर रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भाशय तक पहुंच बनाने और पीठ की सर्जरी करने तक की प्रक्रिया का किया अभ्यास
सर्जरी के लिए डॉक्टरों ने पहले से ही हर छोटी-बड़ी चुनौती का अभ्यास किया था। फुटबॉल पर फीटल का मॉडल बनाकर ऑपरेशन का ट्रायल किया गया, ताकि गर्भाशय तक पहुंच बनाने से लेकर शिशु की पीठ पर सर्जरी करने तक की प्रक्रिया को समझा जा सके। इसके बाद 100 ग्राम के 12 अलग-अलग फीटल मॉडल पर भी अभ्यास किया गया। इस तैयारी का मकसद वास्तविक सर्जरी के दौरान किसी भी तरह की चूक की आशंका को कम करना था।

विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु का बीपी, ऑक्सीजन स्तर सामान्य बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती थी
न्यूरो एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. मिहिर पांड्या के अनुसार, छह घंटे की सर्जरी में मां और गर्भस्थ शिशु का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती थी। गर्भाशय को शिथिल रखने के लिए अधिक एनेस्थीसिया देना जरूरी था, लेकिन इससे मां का ब्लड प्रेशर गिरने और भ्रूण तक रक्त एवं ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा था। दवाओं की मदद से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखा गया।

गर्भस्थ शिशु में 70 एमएल ही रक्त था...जरा सी चूक पड़ सकती थी भारी
एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक गुप्ता के अनुसार, 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु का वजन करीब 700 ग्राम था और उसके शरीर में कुल रक्त की मात्रा लगभग 70 एमएल थी। ऐसे में जरा सी चूक भारी पड़ सकती थी। अल्ट्रासाउंड की मदद से गर्भ में शिशु की स्थिति निर्धारित की गई। इसके बाद गर्भाशय में नियंत्रित तरीके से जगह बनाकर शिशु की पीठ तक पहुंच बनाई गई। विशेष उपकरणों और माइक्रोस्कोप की मदद से रीढ़ की गंभीर जन्मजात विकृति को ठीक किया गया। सर्जरी के बाद गर्भाशय को सावधानीपूर्वक बंद कर दिया गया।

ऑनलाइन जुड़े ब्राजील के डॉ. सर्जियो, दुनिया के 11 देशों में हो रही ऐसी सर्जरी
एम्स में हुई इस जटिल सर्जरी के दौरान अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता का भी सहयोग लिया गया। छह घंटे तक चली प्रक्रिया में ब्राजील के डॉ. सर्जियो ऑनलाइन जुड़े रहे। उन्होंने सर्जरी के दौरान विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया। डॉ. दीपक गुप्ता के मुताबिक, दुनिया के करीब 11 देशों में इस तरह की फीटल सर्जरी की जा रही है। खासकर लैटिन अमेरिकी देशों में इसका चलन अधिक है। वहां गर्भपात से जुड़े कानूनी प्रावधानों के कारण ऐसी सर्जरी को विशेष महत्व मिला है। भारत में इस तरह की ओपन फीटल सर्जरी का सफलतापूर्वक किया जाना चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है।

चुनौतियों को समझने से पूरी टीम को मिली मदद
सर्जरी की सफलता से खुश एम्स की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ. नीना मल्होत्रा ने बताया कि मरीज को गर्भावस्था के 20-22 सप्ताह के दौरान लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एम्स रेफर किया गया था। यह महिला की पहली प्रेगनेंसी है। सर्जरी से पहले फुटबॉल पर फीटल का मॉडल बनाकर ट्रायल करने से ऑपरेशन की चुनौतियों को समझने और पूरी टीम को तैयार करने में मदद मिली।

निदेशक बोले- बेहतर टीम और तालमेल से संभव हुई सर्जरी
एम्स निदेशक डॉ. निखिल टंडन ने कहा कि इस तरह की सर्जरी किसी एक विशेषज्ञ की व्यक्तिगत दक्षता से संभव नहीं है। इसके लिए अलग-अलग विभागों के अनुभवी डॉक्टरों का एक साथ आना, चर्चा करना, पूरी योजना बनाना और उसे लागू करना जरूरी है। यह बेहद दुर्लभ और जटिल प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि सर्जरी का पूरा खर्च सरकारी योजना के तहत वहन किया गया। भारत में पहली बार इस तरह की ओपन फीटल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed