Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Heavy rain makes the weather pleasant in Delhi, but waterlogging and traffic jams add to the woes.
{"_id":"6a5f86bd1aa89c4c2a0a33a0","slug":"video-heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-in-delhi-but-waterlogging-and-traffic-jams-add-to-the-woes-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव और जाम ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव और जाम ने बढ़ाई परेशानी
दिल्ली में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान के साथ गिरावट आई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6, लोदी रोड में 31.1 डिग्री व 25 और रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री रहा। वहीं, आया नगर में सबसे ज्यादा ठंडक महसूस की गई। यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।