Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Hearing in Shraddha Walkar murder case adjourned to July 20 due to Aftab MA exam
{"_id":"6a5250459a218bb7130989e4","slug":"video-hearing-in-shraddha-walkar-murder-case-adjourned-to-july-20-due-to-aftab-ma-exam-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आफताब की एमए परीक्षा के कारण 20 जुलाई की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आफताब की एमए परीक्षा के कारण 20 जुलाई की सुनवाई टली
नई दिल्ली के साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड में 20 जुलाई को तय सुनवाई की तारीख रद्द कर दी है। यह फैसला आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की एमए की परीक्षा को देखते हुए लिया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अब मामले में अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग 21 जुलाई से दोपहर दो बजे शुरू होगी। इसके बाद पहले से तय अन्य तारीखों पर भी सुनवाई जारी रहेगी।
आफताब ने अदालत में आवेदन देकर बताया था कि उसकी एमए की अंतिम परीक्षा 20 जुलाई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तिहाड़ जेल परिसर स्थित इग्नू परीक्षा केंद्र में है। उसने परीक्षा की डेटशीट भी अदालत में पेश की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।