Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi Police arrest Farid burglar who committed theft worth lakhs
{"_id":"6a36b576a7d602cd080f2ffe","slug":"video-delhi-police-arrest-farid-burglar-who-committed-theft-worth-lakhs-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सेंधमारी का शतक लगाने वाला शातिर बदमाश फरीद गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सेंधमारी का शतक लगाने वाला शातिर बदमाश फरीद गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद
उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सेंधमारी की वारदातों का शतक लगाने वाले एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी 37 साल के फरीद के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी जहांगीरपुरी थाने का घोषित बदमाश है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लाखों के गहने और लाइसेंसी रिवाल्वर और 12 कारतूस, शिकायतकर्ता के एफडी दस्तावेजों सहित टूटा हुआ लॉकर बरामद किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 15 जून को मॉडल टाउन थाना पुलिस को एमसीडी कॉलोनी आजादपुर में सेंधमारी की घटना की जानकारी मिली। मौके पर शिकायतकर्ता अनिल कुमार मिले। उन्होंने बताया कि वह एलआईसी एजेंट हैं। 14 जून को वह अपने परिवार सहित अमृतसर गए थे। अगले दिन सुबह पड़ोसी ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। वापस लौटने पर पाया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि मुख्य गेट की ग्रिल टूटी हुई थी तथा घर की अलमारी से एक लाइसेंसी रिवाल्वर 13 कारतूस, लाखों के सोने-चांदी के गहने, लॉकर और एफडी दस्तावेज चोरी कर ले गए थे।
छानबीन कर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सेंधमारी का मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक सोमिल शर्मा के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ और अशोक गिरी के नेतृत्व में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपी फरीद की पहचान करने के बाद 19 जून को जहांगीरपुरी से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर आदर्श नगर इलाके से चोरी का सामान बरामद कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।