फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanitation worker in Delhi hangs himself over disputes with his wife

पंखे से लटककर 'बुझ' गया दीपक: बीवी की इस आदत हो चुका था परेशान, रक्षाबंधन के अगले दिन तो कर दी थी हद पार

Wed, 02 Sep 2026 06:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दीपक की पत्नी सुनीता हमेशा उससे झगड़ा करती रहती थी। यहां तक दीपक की सैलरी भी वह अपने मायके वालों पर खर्च कर देती थी। इस बात पर अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
Sanitation worker in Delhi hangs himself over disputes with his wife
दिल्ली में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

पूर्वी दिल्ली कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (46) के रूप में हुई है। देर रात को दीपक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सैलरी ले लेती थी पत्नी
परिजनों ने आरोप लगाया है कि दीपक की पत्नी सुनीता हमेशा उससे झगड़ा करती रहती थी। यहां तक दीपक की सैलरी भी वह अपने मायके वालों पर खर्च कर देती थी। इस बात पर अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि दीपक ने पत्नी की वजह से खुदकुशी की। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान दीपक और सुनीता के परिजनों का आपस में विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक का मोबाइल खोलेगा राज?
पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझाकर शांत करवाया। परिजनों ने सुनीता और उसके परिवार कार्रवाई की मांग की है। कल्याणपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने दीपक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

दीपक और सुनीता की दो बेटियां
पुलिस के मुताबिक दीपक परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहते थे। इनके परिवार में संगीता के अलावा 5 और 2 साल की दो बेटियां हैं। दीपक दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 12 बजे दीपक ने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

पत्नी ने ही पति के परिवार वालों को दी फांसी की सूचना
सुनीता ने ही दीपक के परिजनों को फंदा लगाने की खबर दी। दीपक के जीजा ने बताया कि अक्सर दीपक की पत्नी सुनीता उससे झगड़ा करती थी। रक्षाबंधन के अगले दिन उसने दीपक के साथ मारपीट भी कर दी थी। तभी से दीपक काफी परेशान था। पुलिस बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed