Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Charges framed against 20 members in the PFI terror case at Patiala House Court
{"_id":"6a524ca2c2b9bb8f6f02084e","slug":"video-charges-framed-against-20-members-in-the-pfi-terror-case-at-patiala-house-court-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएफआई आतंकी साजिश मामला: पटियाला हाउस कोर्ट में 20 सदस्यों के खिलाफ आरोप तय, 29 जुलाई से सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई आतंकी साजिश मामला: पटियाला हाउस कोर्ट में 20 सदस्यों के खिलाफ आरोप तय, 29 जुलाई से सुनवाई
पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके 20 सदस्यों के खिलाफ आतंकी साजिश मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने मामले में अब नियमित मुकदमा चलाने का फैसला किया है। आरोप तय किए गए लोगों में पीएफआई के संस्थापक चेयरमैन ई. अबूबकर और पूर्व चेयरमैन ओएमए सलाम समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इन्कार किया है और मुकदमे का सामना करने की बात कही है।
एनआईए की ओर से दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि पीएफआई और उसके सदस्यों ने आपराधिक साजिश रची, आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाया, लोगों को भर्ती करने और प्रशिक्षण देने की कोशिश की। जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि संगठन देश की सरकार के खिलाफ साजिश रच रहा था। विशेष एनआईए न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। एनआईए 29 जुलाई से अदालत में सबूत पेश करेगी।
एनआईए ने यह मामला अप्रैल 2022 में दर्ज किया था। इसके बाद सितंबर 2022 में देशभर में हुई कार्रवाई के दौरान पीएफआई के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। केंद्र सरकार ने इसी अवधि में पीएफआई को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था। जांच पूरी होने के बाद एनआईए ने अदालत में चार्जशीट और अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल की थीं। एजेंसी का आरोप है कि संगठन से जुड़े लोग युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने और विभिन्न समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने की गतिविधियों में शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।