Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
application process for admission to 13000 seats across more than 80 PG programs at DU begins on Saturday
{"_id":"6a087b6cdf20fa780203221f","slug":"video-application-process-for-admission-to-13000-seats-across-more-than-80-pg-programs-at-du-begins-on-saturday-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीयू में 80 से अधिक पीजी प्रोग्राम की 13 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में 80 से अधिक पीजी प्रोग्राम की 13 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 80 से अधिक पीजी प्रोग्राम( स्नातकोत्तर) की लगभग 13 हज़ार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी। दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम की यह आवेदन प्रक्रिया 7 जून तक चलेगी। दाखिला सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर ही होगा। सामान्य ओर ओबीसी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपए ओर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को प्रति प्रोग्राम 100 रुपए का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय ने आवेदन करने से पहले पीजी पोर्टल पर उपलब्ध इन्फॉर्मेशन बुलेटिन पढ़ने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय ने अभी केवल दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम की प्रक्रिया को शुरू किया है। मालूम हो कि इस वर्ष से एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम भी किया जा सकेगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया अलग से अलग पोर्टल के माध्यम से जल्द ही शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।