फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Rain continues in Delhi-NCR

मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट; जानें कब से मौसम होगा साफ

Sun, 06 Sep 2026 08:48 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 06 Sep 2026 08:48 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी है। नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
Weather Update Rain continues in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी से शुरू हुआ बारिश का दौर आज रविवार सुबह भी जारी है। नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली एनसीआर में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर हुई तेज बारिश से कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रमुख सड़कों और मार्गों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े मार्गों के अलावा पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में भी लोगों को जलभराव और जाम का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को बारिश का सबसे अधिक असर महिपालपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48) पर दिखाई दिया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से धौला कुआं के बीच एनएच-48 पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। महिपालपुर में स्थिति गंभीर रही और कई वाहन पानी के बीच से गुजरते दिखाई दिए। टर्मिनल-3 के आसपास भी जलभराव हुआ। पालम एयरपोर्ट टनल, संगम विहार की नीम चौक रोड, शकरपुर, लक्ष्मी नगर और महरौली-बदरपुर रोड पर भी कई स्थानों पर पानी जमा रहा।

उधर, शनिवार को द्वारका में रोटरी चौक से डीजेबी चौक, डीजेबी रेड लाइट से ओमैक्स रोड तथा सेक्टर-1, 7, 8, 9, 10 और 20 से जुड़े मार्ग जलभराव से प्रभावित रहे। एनएच-8 अंडरपास में भी पानी भर गया। मथुरा रोड पर अपोलो अस्पताल और आश्रम चौक के बीच पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात धीमा होने की जानकारी दी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों को देखते हुए पुलिस ने लोगों को यातायात की स्थिति ध्यान में रखकर यात्रा करने की सलाह दी।

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में कुल 67.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच सफदरजंग में 29.8 मिमी बारिश हुई। इस अवधि में छतरपुर में सर्वाधिक 39.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य इलाकों में पालम में 35.6, लोदी रोड में 30.8, रिज में 24, आयानगर में 18.4, पूसा में 16, मयूर विहार में 9.5, जाफरपुर में 3.5, जनकपुरी में 12, नारायणा में 24.5, झड़ौदा कलां में 6 और पीतमपुरा में 10 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

कल से मौसम साफ होने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। देर शाम और रात में बारिश की संभावना अधिक है। रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम की ओर खिसकने, दिल्ली के आसपास सक्रिय मानसून ट्रफ और पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आया है। सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान फिर बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed