Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
AIIMS study reveals yoga increases likelihood of quitting tobacco by 1.5 times
{"_id":"6a340d16859b61f40701c60a","slug":"video-aiims-study-reveals-yoga-increases-likelihood-of-quitting-tobacco-by-15-times-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोज योग करने से छूटेगी सिगरेट और तंबाकू की लत, एम्स के शोध में मिला कारगर उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोज योग करने से छूटेगी सिगरेट और तंबाकू की लत, एम्स के शोध में मिला कारगर उपाय
सिगरेट और तंबाकू छोड़ना आसान नहीं होता। बहुत से लोग कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर शुरू कर देते हैं। ऐसे में एम्स के एक नए शोध शोध में पता चला है कि रोज योग करने से सिगरेट और तंबाकू छोड़ना आसान साबित हो सकता है। शोधकर्ताओं ने दुनिया भर के सात रैंडमाइज्ड नियंत्रित परीक्षणों (आरसीटी) का विश्लेषण किया, जो पिछले तीन दशक (1993 से सितंबर 2024 तक) में अंग्रेजी में प्रकाशित हुए। इसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया। हठ योग, विन्यास और अयंगर जैसे योग शैली से तनाव कम हुआ और तंबाकू की तलब घटी। वहीं, प्राणायाम से मन शांत और मूड बेहतर हुआ।
एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के (शोधकर्ता) डॉ. गौतम शर्मा नेे इसके नतीजे के बारे में बताया कि योग करने वाले लोगों में 7 दिन तक तंबाकू न छूने की संभावना सामान्य उपायों की तुलना में करीब 1.5 गुना ज्यादा पाई गई। योग से तनाव, डिप्रेशन और चिंता भी कम हुई। लोगों की जीवन की गुणवत्ता बेहतर हुई। इसके अलावा, शोध में पाया गया कि हठ योग, विन्यास और अयंगर जैसे सक्रिय योग से तनाव और डिप्रेशन घटता है, जबकि प्राणायाम से तंबाकू की इच्छा और नकारात्मक भावनाएं कम होती हैं। हालांकि, शोधकर्ताओं के अनुसार, नतीजे पूरी तरह एक जैसे नहीं मिले, लेकिन कुल मिलाकर योग तंबाकू छोड़ने का एक अच्छा सहायक तरीका साबित हो सकता है। यह दिमाग और शरीर दोनों को संभालता है, जो लत के इलाज के लिए जरूरी है। शोधकर्ता अब चाहते हैं कि कम और मध्यम आय वाले देशों में भी योग आधारित कार्यक्रम चलाए जाएं। अगर तरीकों को एक समान बनाया जाए तो योग की असली ताकत और साफ पता चल सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।