Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
Panchayat organized in Nuh over increasing conversion of Scheduled Caste people in Mewat
{"_id":"68b44dfc58df0aca6e020fda","slug":"video-panchayat-organized-in-nuh-over-increasing-conversion-of-scheduled-caste-people-in-mewat-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेवात में अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ते मंतातरण को लेकर नूंह में पंचायत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात में अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ते मंतातरण को लेकर नूंह में पंचायत का आयोजन
रविवार को नूंह शहर के हिंदू विद्या निकेतन विद्यालय में नगीना के मरोड़ा गांव में एक हिंदू परिवार के पांच लोगों को मुसलमान बनाने के विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें नूंह जिला के साथ लगते पलवल, फरीदाबाद, सोहना, गुरूग्राम सहित अन्य क्षेत्रों के अनुसूचित जाति के लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इस दौरान सभी लोगों ने मंतातरण कराने का विरोध किया। पंचायत के दौरान लोगों ने एक 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी इस मामले में जल्द पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी मांग रखेगी कि उनके भाई को भूमिगत किया गया है। इसके अलावा उनकी अन्य कई मांगे है।
इस दौरान सभी ने एकजुटता के साथ कहा कि अगर उनके भाई चेतराम सहित परिवार के सभी पांचों सदस्यों को जल्द नहीं लौटाया तो नूंह के विशाल सर्व हिंदू समाज के साथ पंचायत का आयोजन किया गया। इसके लिए सरकार व प्रशासन दोषी माने जाएंगे। यह पंचायत छज्जूराम पूर्व सरपंच मालब की अध्यक्षता में आयोजित की। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप रणजीत सिंह फरीदाबाद सहित अन्य लोग पहुंचे। सभी ने बार बार नूंह जिला के अनुसूचित जाति के लोगों को निशाना बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। वर्षों से मेवात के बहुसंख्यक मुस्लिम समाज द्वारा उनकी बहन बेटियों के साथ लव जिहाद व मंतातरण का खेल खेला जा रहा है। इसके बावजूद यहां का मुसलमान समाज चुप तमाशा देख रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे मुसलमान उनको भाई भाई कहते है लेकिन यह कैसा भाईचारा उनकी समझ से परे हैं। वह अब और अधिक सहन नहीं कर सकते। एक टारगेट के साथ उनका उनका समाज निशाना बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।