{"_id":"686a8ec32ce4d06f910a46b4","slug":"video-young-karate-stars-shined-in-the-national-karate-championship-in-noida-2025-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में युवा कराटे सितारों ने बिखेरी चमक, स्टेडियम में हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में युवा कराटे सितारों ने बिखेरी चमक, स्टेडियम में हुए सम्मानित
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:27 PM IST
नोएडा सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में कराटे का प्रशिक्षण ले रही 13 वर्षीय दिव्या भट्ट और आठ वर्षीय शगुन मलिक अपनी प्रतिभा से खेल जगत में नई पहचान बना रही हैं। दोनों पिछले दो साल से कोच कमल थापा के मार्गदर्शन में कराटे की बारीकियां सीख रही हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही हैं। इनका सपना है कि वे देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे। दिव्या भट्ट ने बताया कि पहली बार स्टेट और नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना उनके लिए रोमांचक अनुभव था। उन्होंने कहा नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना मेरे लिए अविश्वसनीय था। मैंने सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान दिया। दिव्या अब तक 7 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनकी मेहनत और समर्पण उन्हें भविष्य की स्टार खिलाड़ी बनने की राह पर ले जा रहा है। दूसरी ओर शगुन मलिक ने भी कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्रीय विद्यालय, नोएडा की तीसरी कक्षा की छात्रा शगुन ने दो साल में 15 पदक अपने नाम किए, जिनमें 10 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं। नेशनल कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की। कोच कमल थापा ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा दिव्या और शगुन की प्रतिभा काबिल-ए-तारीफ है। वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।