{"_id":"6a58f014136a5163b5077c9e","slug":"video-several-families-left-homeless-after-mamura-fire-incident-in-noida-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: मामूरा अग्निकांड के बाद बेघर हुए परिवार, अब नए ठिकाने और रोजमर्रा की जरूरतों की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: मामूरा अग्निकांड के बाद बेघर हुए परिवार, अब नए ठिकाने और रोजमर्रा की जरूरतों की जंग
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:22 PM IST
Link Copied
नोएडा के मामूरा में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने दो लोगों की जान लेने के साथ दर्जनों परिवारों की जिंदगी भी पूरी तरह बदल दी। आग से करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अब उनके सामने सिर छिपाने की जगह, जरूरी दस्तावेज और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार को हादसे के बाद पीड़ित परिवारों ने अपना दर्द बयां किया।
आग बुझने के बाद प्रशासन ने पूरी इमारत खाली करा दी। इसके चलते लोगों लो अपना बचा हुआ सामान लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां शरण लेने को मजबूर हो गए। कई लोगों ने बताया कि रातभर नया कमरा तलाशते रहे, लेकिन कहीं कमरा नहीं मिला और जहां मिला वहां एडवांस किराया मांगा गया। आर्थिक नुकसान झेल चुके परिवारों के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
बृहस्पतिवार सुबह लोग फिर घटनास्थल पर पहुंचे। कोई जले हुए मलबे में आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज ढूंढ़ता नजर आया, तो कोई बचा हुआ सामान समेट रहा था। कई लोगों की बाइक, घरेलू सामान, कपड़े और वर्षों की जमा-पूंजी आग में जलकर राख हो गई।
पीड़ितों का कहना है कि जान तो बच गई, लेकिन अब जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाना आसान नहीं होगा। उनके पास नया कमरा लेने और जरूरी सामान खरीदने तक के पैसे नहीं बचे हैं। सड़क किनारे बिखरा सामान और अपनों के साथ रोते-बिलखते लोग इस हादसे की भयावहता और उनके दर्द को साफ बयां कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।