{"_id":"697609bb08312b77220d346c","slug":"video-glimpse-of-sikh-tradition-seen-in-nagar-kirtan-in-noida-2026-01-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: नगर कीर्तन में दिखी सिख परंपरा की झलक, दिल्ली-पंजाब से आई टीमों ने किया शस्त्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: नगर कीर्तन में दिखी सिख परंपरा की झलक, दिल्ली-पंजाब से आई टीमों ने किया शस्त्र प्रदर्शन
राहुल तिवारी
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:46 PM IST
Link Copied
नोएडा में 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में पंज प्यारे जी के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब सेक्टर-12 से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-18 नोएडा पर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगर सेवा की व्यवस्था की गई थी। इसमें नोएडा पंजाबी समाज, गुरुद्वारा सेक्टर-37 और सेक्टर-50 की संगत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर सेवा की। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया और वितरण में भी सहयोग दिया।
दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आई गतका टीमों ने प्राचीन युद्ध तकनीकों का शस्त्र प्रदर्शन कर संगत को सिख इतिहास और परंपराओं से परिचित कराया। नगर कीर्तन में महिलाओं और पुरुषों द्वारा कीर्तन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होते नजर आए। आयोजन में भूपेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, रणधीर सिंह, मनिंदर सिंह, हरमीत सिंह, सरबजीत सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।