Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Disabled children celebrated Ganesh Utsav for 11 days in therapy room children dance enthralled everyone
{"_id":"6ab66e9dec556972ab065c67","slug":"video-disabled-children-celebrated-ganesh-utsav-for-11-days-in-therapy-room-children-dance-enthralled-everyone-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों ने थेरेपी रूम में 11 दिनों तक मनाया गणेश उत्सव, बच्चों के नृत्य ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों ने थेरेपी रूम में 11 दिनों तक मनाया गणेश उत्सव, बच्चों के नृत्य ने मोहा मन
नोएडा के सेक्टर-70 स्थित फस्टवन रिहैब फाउंडेशन में 11 दिनों तक चले गणपति उत्सव का शुक्रवार को विधिवत और भव्य समापन हुआ। इस दौरान 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। उत्सव की खास बात यह रही कि बच्चों ने अपने स्पाइडर केज थेरेपी रूम में बप्पा की स्थापना की थी। इन 11 दिनों के दौरान बच्चों ने न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि कहानियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण और गणेश जी से जुड़ी धार्मिक व पौराणिक परंपराओं को भी समझा। उत्सव के अंतिम दिन बच्चों ने उत्साहपूर्वक अभिनय और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते बच्चों का आत्मविश्वास देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक और मंत्रमुग्ध हो गया। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंहने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे उनमें खुशी और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, सीईओ डॉ. सुष्मिता भाटी, सेंटर मैनेजर सुरभि जैन और डिजिटल मीडिया मैनेजर सौम्या सोनी सहित पूरी टीम और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।