Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Brutality with a 15 month old child in a Noida day care centre slapped hit head against wall bit on thigh
{"_id":"68999f3c6ca8ea58090b3ce1","slug":"video-brutality-with-a-15-month-old-child-in-a-noida-day-care-centre-slapped-hit-head-against-wall-bit-on-thigh-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा के डे केयर में 15 माह की मासूम के साथ बर्बरता, थप्पड़ मारे, दीवार पर मारा सिर..जांघ पर काटा, जमीन पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के डे केयर में 15 माह की मासूम के साथ बर्बरता, थप्पड़ मारे, दीवार पर मारा सिर..जांघ पर काटा, जमीन पर फेंका
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के डे केयर में 15 माह की बच्ची के साथ क्रूरता के मामले में पुलिस ने आरोपी मेड को हिरासत में लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत आरोपी सहायिका को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां ने थाना सेक्टर-142 पर सहायिका (मेड), डे-केयर ब्लिपी की प्रमुख चारू पत्नी ऋषि अरोरा निवासी पैरामाउंट, थाना सेक्टर-142 गौतमबुद्धनगर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी सहायिका (मेड) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परिक्षण कराया गया है। जानकारी करने पर पता चला है कि आरोपी सहायिका (मेड) 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन को दिखाई थी सीसीटीवी फुटेज
डे केयर में 15 माह की बच्ची के साथ क्रूरता के मामले में डे केयर प्रबंधन द्वारा घटना को छिपाने की कोशिश की बात सामने आई है। डे केयर प्रबंधन ने बच्ची की जांघों में दांत के काटने से बने निशान को संक्रमण बताया और परिजन को सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।