{"_id":"6a957ef00678c2f507002aaf","slug":"video-thousands-of-residents-of-hans-enclave-will-get-ownership-rights-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हंस एन्क्लेव में रहने वाले हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हंस एन्क्लेव में रहने वाले हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
गुरुग्राम में हंस एन्क्लेव के निवासियों की भूमि अधिग्रहण संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है। यह समिति कॉलोनी के भूमि विवाद की जांच कर उपायुक्त गुरुग्राम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसे सितंबर माह में होने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
हंस इन्क्लेब कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उनकी भूमि पर पुराने अधिग्रहण अवार्ड दर्ज हैं, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह कॉलोनी 1986-87 से बसी हुई है और इसमें लगभग दस हजार लोग रहते हैं। हुडा, नगर निगम व भूमि अधिग्रहण के अधिकारी अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगे। जिसके बाद उस जमीन पर कानूनी तौर पर मालिकाना हक मिलेगा। करोड़ों की प्रॉपर्टी पर नगर निगम में टैक्स तो जमा होता है मगर कोई बैंक लोन नहीं करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।