{"_id":"6a959624ac0e5024e70547ce","slug":"a-stage-for-devotion-and-sports-will-be-set-up-in-tajnagar-on-janmashtamia-stage-for-devotion-and-sports-will-be-set-up-in-tajnagar-on-janmashtami-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99619-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ताजनगर में जन्माष्टमी पर सजेगा भक्ति और खेल का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ताजनगर में जन्माष्टमी पर सजेगा भक्ति और खेल का मंच
विज्ञापन
बाबा मनसा राम आश्रम पर होगा 16वां विशाल जागरण और कुश्ती दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव ताजनगर में इस वर्ष भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पुरानी धार्मिक और खेल परंपराओं की धूम देखने को मिलेगी। पिछले 60 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस पारंपरिक मेले और कुश्ती दंगल की कड़ी में, इस बार समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 16वें विशाल जागरण, कुश्ती दंगल, कबड्डी और देशी घी के भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बाबा मनसा राम आश्रम शिव मंदिर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ग्रामीण एकजुटता और संस्कृति का अनूठा प्रतीक है।
कबड्डी दंगल सुबह 9 बजे और कुश्ती दंगल शाम 4 बजे शुरू होगा। कबड्डी में प्रथम इनाम 51 हजार, द्वितीय 31 हजार और कुश्ती में प्रथम इनाम 51 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, गांव अलीमुद्दीनपुर स्थित बाबा बलदेव दास आश्रम और समस्त ग्रामवासियों की तरफ से सौ साल से ज्यादा समय से जन्माष्टमी पर कार्यक्रम होते आ रहे हैं। गांव के राकेश यादव, विरेंद्र यादव और सरपंच ने बताया कि उनके जन्म से पहले ही आश्रम की ओर से जन्माष्टमी पर इनामी कुश्ती दंगल व मेले का आयोजन होता रहा है। इस आयोजन में दूर-दूर से पहलवान आते हैं। आसपास के 25-30 गांवों के लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में शिरकत करते आ रहे हैं। इस साल भी इन आयोजनों को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
जन्माष्टमी पर होगी फूलों की होली
गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट वन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर झूलन, फूल बंगला सजावट और कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम होंगे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गौरव मंगला ने बताया कि 4 सितंबर को शाम 8 बजे सुंदर कांड का पाठ, 9 बजे भजन कीर्तन 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव, 12.15 पर नंदोत्सव बधाई गायन और इसके बाद ब्रज की फूलों वाली होली खेली जाएगी।