फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Betrayal of Trust: Eldest daughter deprives 77-year-old mother of her home.

भरोसे का कत्ल : बड़ी बेटी ने छीनी 77 साल की मां की छत

Mon, 31 Aug 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Betrayal of Trust: Eldest daughter deprives 77-year-old mother of her home.
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग, मिक्सर प्लांट का मुद्दे पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भरोसे का कत्ल : बड़ी बेटी ने छीनी 77 साल की मां की छत
गुरुग्राम। कलयुगी रिश्तों का एक ऐसा दर्दनाक मामला गुरुग्राम के सेक्टर-4 से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटी ने अपनी ही 77 वर्षीय बुजुर्ग मां को बेघर कर दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल वह छोटी बेटी के यहां गुजारा करने को मजबूर हैं। जिस 250 गज की कोठी को पति ने बुढ़ापे के सहारे के लिए छोड़ा था, उसे बड़ी बेटी ने हड़प लिया। अब न्याय की आस में यह बुजुर्ग महिला जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविर के चक्कर काट रही है। प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस को बेटी ने अनदेखा कर दिया।


हरियाणा सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को हुए शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आठ लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न समस्याओं का सरल और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और बुढ़ापा पेंशन जैसे मामलों की सुनवाई हुई। कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




मिक्सर प्लांट बन रहे जानलेवा
मेरी तीन बेटियां हैं। सेक्टर-4 में 250 गज का मकान है, जिस पर बड़ी बेटी ने कब्जा कर लिया। समाधान शिविर में चक्कर लगा रही हूं लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है। - कविता 77 वर्ष, सेक्टर-4, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकली के पास दबंगों ने मिक्सर प्लांट लगा रखा है। इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही पानी का स्तर भी गिर रहा है, इस प्लांट को बंद कराया जाए। -बह्मदेव, पूर्व सरपंच, टीकली, गुरुग्राम
दबंगों की ओर से अखलीमपुर के पास मिक्सर प्लांट लगाया गया है। इसके प्रदूषण से पूरे गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदूषण विभाग को भी इस बारे में शिकायत की जा चुकी है। -आनंद, पूर्व सरपंच, अखिलमपुर

मेरी मां का नाम दमयंती है। उनके नाम पर बिजली का मीटर है। पड़ोसी की बिजली की लाइन भी उस मीटर से जुड़ी हुई है। इस कारण उनका बिल अधिक आ रहा है। - राजेश कुमार, पटौदी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed