{"_id":"6ae89e365c35876dbc0e0e55","slug":"video-municipal-commissioner-takes-a-strict-stance-on-pollution-control-in-gurugram-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण पर निगमायुक्त सख्त, एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण पर निगमायुक्त सख्त, एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई के निर्देश
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे को स्वच्छ और बेहतर बनाने को कहा। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने सीएंडडी वेस्ट डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) की अवैध डंपिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनएचएआई को इसके लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। यदि कोई व्यक्ति या एजेंसी सीएंडडी वेस्ट डालते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों का रखरखाव, स्वच्छता और हरियाली सुनिश्चित करना एनएचएआई की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में नगर निगम गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के अधिकारी उपस्थित थे। प्रदीप दहिया ने सभी विभागों को अपनी सड़कों का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने उद्योग विहार क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी को सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।