Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Keeping in mind the convenience of passengers, three new Automatic Ticket Vending Machines (ATVMs) have been installed at Gurgaon Railway Station.
{"_id":"6a50f565ff18cc998d0641cc","slug":"video-keeping-in-mind-the-convenience-of-passengers-three-new-automatic-ticket-vending-machines-atvms-have-been-installed-at-gurgaon-railway-station-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: रेलवे स्टेशन पर तीन नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: रेलवे स्टेशन पर तीन नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित
गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित की गई है। इन मशीनों के शुरू होने से अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को सामान्य टिकट के लिए लंबे समय तक कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और टिकट काउंटरों पर भीड़ भी कम होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की होती है। पहले स्टेशन पर केवल एक ही एटीवीएम मशीन लगी हुई था जो अधिकतम समय खराब रहती थी। सुबह और शाम के समय टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई एटीवीएम मशीनों के माध्यम से यात्री आसानी से और कम समय में अपना टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इन मशीनों के जरिए यात्री स्वयं अनारक्षित टिकट निकाल सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और टिकट वितरण व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।