{"_id":"6ae89318cbd6b4e1350ddb9f","slug":"video-in-the-name-of-csr-only-signboards-exist-in-the-green-belt-there-is-no-greenery-to-be-seen-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएसआर के नाम पर ग्रीन बेल्ट में सिर्फ बोर्ड, हरियाली नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसआर के नाम पर ग्रीन बेल्ट में सिर्फ बोर्ड, हरियाली नदारद
सीएसआर के नाम पर ग्रीन बेल्ट में सिर्फ बोर्ड, हरियाली नदारद
बसई फ्लाईओवर चौक के नीचे हरियाली नदारद, सिर्फ एम2के कंपनी का बोर्ड लगा
गुरुग्राम। शहर की ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा करने के लिए कंपनियों को कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कई जगहों पर यह योजना कागजों तक सिमटकर रह गई है। कंपनियों ने ग्रीन बेल्ट को गोद लेने के बाद वहां अपने नाम के बोर्ड तो लगा दिए, लेकिन हरियाली विकसित करने की दिशा में जरूरी काम नहीं किए। बसई फ्लाईओवर चौक के नीचे ग्रीन बेल्ट की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। यहां हरियाली के नाम पर सिर्फ एम2के कंपनी का बोर्ड लगा हुआ है।
बसई फ्लाईओवर चौक के नीचे ग्रीन बेल्ट में पौधे तक नजर नहीं आते। दोनों ओर कंपनी के बोर्ड लगे हैं, लेकिन हरियाली नदारद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में प्रवेश के लिए बसई चौक प्रमुख स्थान है, इसके बावजूद यहां हरियाली का अभाव है। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान यहां पौधे लगाए गए थे, लेकिन बाद में देखरेख नहीं होने के कारण वे उजड़ गए। इसके बाद एक निजी कंपनी को यह काम दिया गया। शहर में ग्रीन बेल्ट की यह स्थिति तब है, जब जीएमडीए के सीईओ इसे प्राथमिकता देते हुए इनके विकास पर जोर दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।