Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Construction work of three kilometer drain accelerated to eliminate waterlogging on Naurangpur-Rampura road
{"_id":"6a10752c6a275c284100ff5c","slug":"video-construction-work-of-three-kilometer-drain-accelerated-to-eliminate-waterlogging-on-naurangpur-rampura-road-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नौरंगपुर-रामपुरा रोड पर जलभराव खत्म करने के लिए तीन किलोमीटर नाले का निर्माण कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नौरंगपुर-रामपुरा रोड पर जलभराव खत्म करने के लिए तीन किलोमीटर नाले का निर्माण कार्य तेज
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मानेसर क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नौरंगपुर से लेकर रामपुरा तक करीब तीन किलोमीटर लंबा स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज (नाला) बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह सड़क रामपुरा से नौरंगपुर और तावडू को जोड़ती है जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। लेकिन मानसून के समय यहां पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जलभराव के कारण यातायात भी बाधित हो जाता है। इसके अलावा सड़क की हालत पहले से ही जर्जर होने के कारण समस्या और बढ़ जाती है।
जीएमडीए द्वारा बनाए जा रहे इस नए नाले से बारिश का पानी आसानी से निकलेगा और सड़क पर जलभराव की स्थिति खत्म होगी। इससे न सिर्फ वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात भी पहले से ज्यादा सुचारू रहेगा। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।