{"_id":"6a4bbc39956b49d8310b4d1c","slug":"video-youth-visiting-dehradun-attacked-with-intent-to-kill-accused-arrested-within-24-hours-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून घूमने आए युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून घूमने आए युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देहरादून घूमने आए एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को रजत मलिक ने कोतवाली प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून घूमने आया था। इसी दौरान प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में शिवानंद ने कृष्णा पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से पेट और जांघ पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सोमवार को पौंधा रोड क्षेत्र से आरोपी शिवानंद बालियान उर्फ शिवा (20 वर्ष) निवासी ग्राम सिसौली, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।