फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two friends engaged in a test of strength after drinking milk

Dehradun News: दूध पीकर दो दोस्तों ने की जोर आजमाइश, एक की कांच घुसने से मौत

Mon, 24 Aug 2026 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two friends engaged in a test of strength after drinking milk
दो दोस्तों में दूध पीने की शर्त लगी तो एक-एक किलो दूध पी गए। इसके बाद तुरंत ही जोर आजमाइश की तो एक धक्का लगने से कांच के दरवाजे पर गिर गया। कांच का टुकड़ा युवक की बगल के नीचे घुस गया जिससे रक्षा विहार निवासी युवक इफ्तिखार की मौत हो गई। इफ्तिखार के परिजनों ने तीन लोगों पर धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शनिवार देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रायपुर क्षेत्र के रक्षा विहार स्थित मुस्लिम बस्ती में एक युवक कांच लगने से चोटिल हुआ है। उसके दोस्त उसे उपचार के लिए श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि इफ्तिखार की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर जांच की। पता चला कि यह एक गोदाम है जिसे इफ्तिखार का दोस्त अनस संचालित करता है। इफ्तिखार शनिवार रात खाना खाने के बाद यहां आया था। यहां पर जावेद और आरिश भी बैठे हुए थे। यहां बातों-बातों में अनस और इफ्तिखार की दूध पीने को लेकर शर्त लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने एक-एक किलो दूध पिया और फिर आपस में जोर आजमाइश करने लगे। इस बीच इफ्तिखार को धक्का लगा जिससे वह कांच के दरवाजे पर जा गिरा। अभी तक की जांच में यही तथ्य सामने आए हैं। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि जावेद, अनस और आरिश ने इफ्तिखार की धारदार हथियार से वारकर हत्या की है। पुलिस ने रक्षा विहार निवासी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


परिजनों का आरोप धो डाला परिसर

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घटनास्थल को पानी से धो दिया है। ताकि किसी को पता न चल सके कि यहां पर क्या हुआ। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और अभी तक इन आरोपों के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed