फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi tourist drowns to death at Sahastradhara

Dehradun News: सहस्रधारा में दिल्ली के पर्यटक की डूबने से मौत

Mon, 24 Aug 2026 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi tourist drowns to death at Sahastradhara
सहस्रधारा में दिल्ली के गांव मातीपुर निवासी नौतराम (50) डूबने से मौत हो गई। सहस्रधारा में बांडावाली पुल के नीचे क्षेत्र में पत्थरों के बीच फंसे उनके शव को रविवार को एसडीआरएफ और राजपुर पुलिस ने निकाला। नौतराम अपने साथियों के साथ सहस्रधारा घूमने आए थे जहां वह शनिवार राम को तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने नौतराम के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सहस्रधारा के बागड़ा धोरण क्षेत्र में तेज बहाव में बह गया है। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


टीमें व्यक्ति की तलाश में बांडावाली पुल के पास पहुंची तो पता चला कि यहां एक व्यक्ति पत्थरों के बीच फंसा हुआ है। बचाव टीमों ने व्यक्ति को निकाला और कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के साथियों ने उनकी पहचान नौतराम के रूप में की। बताया कि वे सब यहां शनिवार को घूमने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed