Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Jolly Grant Officials heard village grievances during a ratri chaupal issues related to electricity were raised.
{"_id":"6adb9fbb477e6bd6190d6d06","slug":"video-jolly-grant-officials-heard-village-grievances-during-a-ratri-chaupal-issues-related-to-electricity-were-raised-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे
जौलीग्रांट। क्षेत्र में पहली बार रानीपोखरी मौजा पंचायत में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। चौपाल में करीब एक दर्जन समस्याएं रखीं गई। मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने रात्रि चौपाल का शुभारंभ करते हुए कहा कि पंचायतों में ही आमजन की समस्याएं सुनने के उद्देश्य से सरकार ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान अरूणा भंडारी ने समस्याएं रखते हुए कहा कि पंचायतों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए हैं। जिन्हे हटाया जाना जरूरी है। वहीं ग्राम प्रधानों का बजट भी बढाया जाना चाहिए। इससे ग्राम प्रधान अपनी पंचायतों में बड़े विकास कार्य भी कर सकें।
ग्रामीण रतन सिंह ने भूमि संबधी, नरेंद्र प्रसाद जोशी ने फोटो पहचान पत्र में नाम सुधार, पुष्पा कुमाई ने विद्युत कनेक्शन लगाने में आ रही दिक्कतें, प्रधान दीक्षा भट्ट ने सिंचाई गूल से संबधित, संतराम रियाल ने सोलर सब्सिड़ी की समस्या रखी। एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा और ऋषिकेश एसडीएम कुमकुम जोशी ने संबधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।