Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Dehradun:Uttarakhand is learning techniques for water and forest conservation from Meghalaya; committees in Champawat will benefit financially
{"_id":"6b093c5f941a3ec79b09a226","slug":"video-dehradunuttarakhand-is-learning-techniques-for-water-and-forest-conservation-from-meghalaya-committees-in-champawat-will-benefit-financially-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेघालय से जल और वन संरक्षण के गुर सीख रहा उत्तराखंड, चम्पावत की समितियों को मिलेगा आर्थिक लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघालय से जल और वन संरक्षण के गुर सीख रहा उत्तराखंड, चम्पावत की समितियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
उत्तराखंड के पारंपरिक जल स्रोतों धारा-नौलों को पुनर्जीवित करने और सामुदायिक स्तर पर वनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्प्रिंग्स एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) और चम्पावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों का संयुक्त दल मेघालय के अध्ययन भ्रमण पर है। 25 से 27 नवंबर तक शिलांग में आयोजित इस तीन दिवसीय दौरे में कुल 13 प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वन एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी भी हैं।
भ्रमण के दौरान मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MBDA) और मेघालय बेसिन मैनेजमेंट एजेंसी (MBMA) के अधिकारियों ने उत्तराखंड के दल को राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। इनमें जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से वित्तपोषित 'MEGALIFE' और जर्मन विकास बैंक (KfW) से वित्तपोषित 'MEGARISE' परियोजना शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।