{"_id":"6b0c4ac9b3a6b2345b0ffdca","slug":"video-dehradun-people-take-to-the-streets-to-protest-the-slaughter-of-a-prohibited-animal-block-the-road-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून: प्रतिबंधित पशु के कटान के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: प्रतिबंधित पशु के कटान के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम
वसंत विहार थाना क्षेत्र के हरबंसवाला टी-स्टेट में प्रतिबंधित पशु के कटान की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि बुधवार सुबह 10 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि हरबंसवाला और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित पशुओं के कटान की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहा है। कहा कि घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्हें सड़कों पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में राघव उपाध्याय, आशीष बलूनी और गौरव तोमर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। विधायक सविता कपूर, जोगेंद्र पुंडीर, पार्षद आशू और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ सदर अंकित कंडारी भी प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रतिबंधित पशु के कटान के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।