{"_id":"6b0c8316ea0becf4cd0b419a","slug":"audit-week-concludes-with-a-fair-dehradun-news-c-5-drn1043-1122519-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मेले के साथ ऑडिट सप्ताह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मेले के साथ ऑडिट सप्ताह का समापन
विज्ञापन
Iमहालेखाकार कार्यालय व निदेशक लेखापरीक्षा के सहयोग से हुआ मेलाI
Iमहालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), महालेखाकार (लेखापरीक्षा), निदेशक लेखापरीक्षा (वायु सेना) देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में ऑडिट मेले के साथ ऑडिट सप्ताह 2026 का समापन किया गया।I
Iमेले का उद्घाटन महालेखाकार (लेखापरीक्षा) संजीव कुमार ने किया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेले के दौरान स्पून बॉल, म्यूजिकल चेयर (पुरुष व महिला वर्ग) और बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।I
Iइस मौके पर महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) मोहम्मद परवेज आलम ने ऑडिट सप्ताह के दौरान आयोजित आउटरीच कार्यक्रमों, संवाद सत्रों और कार्यशालाओं सहित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लेखापरीक्षा, वित्तीय जवाबदेही और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ हितधारकों के साथ संवाद को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन में शामिल कार्यालयों के प्रयासों की प्रशंसा की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान शोध-आलेख प्रतियोगिता 2026 के राज्य स्तरीय विजेता पायल, शिवांगी, आद्या त्रिपाठी, सचिन सिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया।I