Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress: 'Winnability' and 'reliability' will be the criteria for ticket distribution

कांग्रेस : जिताऊ और टिकाऊ होगा टिकट बांटने का आधार

Mon, 30 Nov 2026 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress: 'Winnability' and 'reliability' will be the criteria for ticket distribution
Iस्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपा दास मुंशी ने की प्रदेश कार्यसमिति के साथ बैठकI
विज्ञापन

Iकांग्रेस ने 2027 का चुनाव फतह करने को टिकट के लिए जिताऊ व टिकाऊ को आधार बनाया है। पार्टी टिकट वितरण में केवल उन दावेदारों को प्राथमिकता देगी, जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जनता के बीच अच्छी छवि होने के साथ चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो।I
Iरविवार को दूसरे दिन कांग्रेस भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी ने प्रदेश कार्यसमिति और विभिन्न आनुषंगिक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्याशियों व चुनाव रणनीति पर चर्चा की। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और टिकट वितरण व आवेदन की प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस को शीघ्र ही प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस आगामी 10 दिन के भीतर प्रत्येक विधानसभा में संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी को सौंपेगी। इसके बाद कमेटी जिलों का दौरा कर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता व आम लोगों से फीडबैक लेगी।I
विज्ञापन

Iबैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और आनुषंगिक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि पार्टी हाईकमान और स्क्रीनिंग कमेटी जिस भी प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा, पूरा संगठन पूरी ताकत के साथ उसे जिताने के लिए काम करेगा। बैठक में बूथ और मंडल स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iबैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अनिल चौधरी, पाल आंबलिया, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक विक्रम सिंह नेगी, गोपाल राणा, आदेश चौहान, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, नवप्रभात, सुरेंद्र सिंह नेगी, आर्येंद्र शर्मा मौजूद रहे।I

Iहर दावेदारी का गंभीरता से आकलन होगाI
Iबैठक में प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। इसमें चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अपना आवेदन संबंधित जिला अध्यक्ष के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा जो दावेदार जिला अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन नहीं देना चाहते हैं, वे सीधे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पार्टी के प्रति समर्पण, पिछले आंदोलनों में भागीदारी और संगठन को मजबूत करने में दिए गए योगदान का गंभीरता से आकलन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त आवेदनों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आनुषंगिक प्रकोष्ठों से फीडबैक लेकर अंतिम पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed