Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Physical education trainees performed a 'buddhi-shuddhi yajna' (a ritual for the purification of the intellect).

Dehradun News: शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षितों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Mon, 30 Nov 2026 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Physical education trainees performed a 'buddhi-shuddhi yajna' (a ritual for the purification of the intellect).
I164 दिन से क्रमिक अनशन पर हैं प्रशिक्षित बेरोजगारI
विज्ञापन

Iप्रदेश में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित (बीपीएड/एमपीएड) बेरोजगारों का आंदोलन लगातार जारी है। 179 दिनों से धरने और 164 दिनों से क्रमिक अनशन के बावजूद मांगों पर निर्णय नहीं होने से नाराज प्रशिक्षित बेरोजगारों ने गांधी पार्क में प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया। पंडित सुभाष चंद्र गैरोला ने हवन करते हुए सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।I
Iशारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में बेरोजगार चार जून से शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। संगठन का कहना है कि वर्ष 2006 से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। खून से पत्र लिखकर सरकार तक अपनी पीड़ा पहुंचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो वे गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगे। संगठन की ओर से आत्मघाती कदम उठाने की बात भी कही गई है।I
विज्ञापन

Iप्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि यह आंदोलन केवल बेरोजगारों की नियुक्ति का मामला नहीं है, बल्कि सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा की बदहाल स्थिति और बच्चों के सर्वांगीण विकास से भी जुड़ा है। हवन-यज्ञ और धरना देने वालों में अर्जुन लिंगवाल, भुवनेश, संजय कोरंगा, महेश नेगी, विनोद रावत, विपेन्द्र भंडारी, सत्यवीर, आशीष कुमार, मंजू रानी, ममता वर्मा, अनूप तिवारी, रंजीत सिंह, रोशनी धस्माना, मीना गुसाईं, अनिल राज, सुभाष चंद्र मंडल, प्रकाश नेगी, भूपेंद्र नेगी, प्रकाश चंद्र, सुरेंद्र धीमान और गोविंद सिंह सहित अन्य प्रशिक्षित बेरोजगार उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed