{"_id":"696ba1088b0754bfd2061e85","slug":"video-airport-affected-people-raised-slogans-against-the-administration-jollygrant-video-news-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट प्रभावितों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट प्रभावितों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
जमीन के बदले जमीन नहीं मिलने नाराज देहरादून एयरपोर्ट प्रभावितों ने आयोजित बैठक का बहिष्कार करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देहरादून एयरपोर्ट के लिए कुल 5.1177 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी प्रक्रिया काफी पहले शुरू की जा चुकी है। जमीन के बदले जमीन और अन्य मांगों को लेकर प्रभावितों द्वारा पिछले दिनों करीब 50 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था। शासन प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रभावितों ने ल अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। जिसके बाद जौलीग्रांट गेस्ट हाउस में भूमि अधिग्रहण अधिकारियों और एयरपोर्ट प्रभावितों की एक बैठक होनी थी। बैठक जैसे ही शुरू हुई प्रभावितों ने जमीन के बदले जमीन दिए जाने की मांग रखी। जिस पर अधिकारी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद प्रभावितों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। प्रभावितों ने कहा कि अधिकारी बिना तैयारी के ही बैठक में आ गए थे। वहीं इस अधिग्रहण की प्रक्रिया में डोईवाला तहसील के जो अधिकारी पहले थे। उनको अब हटा दिया गया है। जिससे प्रभावितों में काफी रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।